प्रशिक्षण

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का प्रशिक्षण प्रभाग देश भर में पुलिस प्रशिक्षण से संबंधित सामान्य विषयों पर पुलिस कर्मियों के व्यापक सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा, यह विदेशी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विदेशों में और देश के भीतर भारतीय पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण का समन्वय भी करता है। विदेश मंत्रालय  के साथ समन्वय में बीपीआरएंडडी भारत में, विदेशी पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करता है। पुलिस प्रशिक्षण से संबंधित मुद्दों पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की नोडल एजेंसी होने के नाते, इसका महत्वपूर्ण कार्य प्रशिक्षण पद्धति को मानकीकृत करना तथा सभी रैंकों के पुलिस अधिकारियों के कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण नीतियां तैयार करना है।

बीपीआरएंडडी चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और गाजियाबाद में स्थित पांच केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थानों (सीडीटीआई) का भी पर्यवेक्षण करता है, जो वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में केंद्रीय/राज्य पुलिस अधिकारियों के लिए पाठ्यक्रम चलाते हैं। बीपीआरएंडडी द्वारा भोपाल में स्थापित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) डीएसपी रैंक के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। प्रशिक्षण हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत बीपीआरएंडडी जांच के विभिन्न पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में जांच के विशेष क्षेत्र पर प्रशिक्षित पुलिस जांचकर्ताओं का एक समूह तैयार करना है। प्रशिक्षण प्रभाग प्रशिक्षण पद्धति की समीक्षा भी करता है तथा देश में पुलिस प्रशिक्षण की भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन भी करता है।

सुगम्यता नियंत्रण

सुगम्यता विकल्प

थीम का रंग बदलें



प्रमुख सेवाएँ / हालिया दस्तावेज़ बॉक्स शैली चुनें