विशेष परियोजना प्रभाग
विशेष परियोजना प्रभाग
बीपीआरएंडडी की स्थापना के साथ ही विशेष परियोजना प्रभाग अस्तित्व में आया। बीपीआरएंडडी के पांच अन्य प्रभागों, जिनके पास स्पष्ट रूप से परिभाषित चार्टर है, इसेक अलावा ऐसे कई बड़े क्षेत्र हैं जो समय-समय पर भारत सरकार और राज्य/केन्द्र शासित राज्य क्षेत्र पुलिस बलों का ध्यान आकर्षित करते हैं। मानव तस्करी विरोधी, लैंगिक मुद्दे तथा अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित विषयों पर केवल अकादमिक अध्ययन से आगे जाकर अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा, बीपीआरएंडडी जैसे संगठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक सांख्यिकीय इकाई है, जो आंकडे एकत्र करती है, जिसके आधार पर विचारों का निर्माण होता है और निष्कर्ष निकाले जाते हैं। इन कार्यों का अत्यधिक महत्व है, और इन्हीं उद्देश्य के साथ ब्यूरो में एक विशेष परियोजना प्रभाग का गठन किया गया था। यह प्रभाग मूलतः अन्य सभी महत्वपूर्ण कार्यों को भी करता है, जो ब्यूरो के किसी अन्य प्रभाग द्वारा नहीं किए जाते हैं।
महत्वपूर्ण प्रकाशन
प्रमुख प्रकाशन और कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-
(क) भारतीय पुलिस जर्नल (आईपीजे) - बीपीआरएंडडी का प्रमुख प्रकाशन (त्रैमासिक), वर्ष1954 में शुरू हुआ। इसमें पुलिसिंग, पुलिस प्रशासन और प्रबंधन, सुधारात्मक प्रशासन और जेल प्रबंधन, फोरेंसिक, डिजिटल साक्ष्य और पुलिस बलों के बीच उत्तम कार्यप्रणलियों और मानकों को साझा करने जैसे विषयों पर लेख प्रकाशित किए जाते हैं।
(ख) पुलिस संगठनों के आंकड़े (डीओपीओ) - पुलिस संगठनों के आंकड़े वर्ष 1986 से एक वार्षिक प्रकाशन है। राज्यों / केंद्र शासित राज्यों / सीपीओ और सीएपीएफ में जनशक्ति, बुनियादी ढांचे, वाहनों, पुलिस स्टेशन आदि से संबंधित आंकड़े इसमें प्रकाशित किया जाता है। इन आंकड़ों का व्यापक रूप से सरकारी एजेंसियों, नीति आयोग, गृह मंत्रालय आदि द्वारा उपयोग किया जाता है।
(ग) पुलिस विज्ञान जर्नल - यह पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का हिंदी छमाही पुलिस जर्नल है।
(घ) पुलिस ड्रिल मैनुअल - पुलिस ड्रिल मैनुअल सभी प्रकार के अभ्यासों के लिए एक व्यापक मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसे आवश्यकतानुसार प्रकाशित किया जाता है
(ड.) सजग भारत/ Vigilant India पत्रिका - यह बीपीआरएंडडी की एक पाक्षिक पत्रिका है जिसमें गृह मंत्रालय, सीएपीएफ और सीपीओ की प्रमुख उपलब्धियों को शामिल किया जाता है।
(च) बीपीआरएंडडी समाचार बुलेटिन - यह बीपीआरएंडडी का त्रैमासिक प्रकाशन है, जो बीपीआरएंडडी की सभी प्रमुख गतिविधियों को प्रदर्शित करता है।