अनुसंधान एवं सुधारात्मक प्रशासन प्रभाग

अनुसंधान प्रकोष्ठ का अधिदेश:

बीपीआरएंडडी की स्थापना 28.08.1970 को हुई थी, ब्यूरो के अनुसंधान प्रभाग का अधिदेश इस प्रकार  हैं:

• देश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना और विभिन्न संस्थानों, संगठनों, मंत्रालयों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, राज्यों/केन्द्र शासित राज्य क्षेत्रों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करके इस क्षेत्र में अनुसंधान आरंभ कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन करना;

• अनुसंधान परिणामों का प्रकाशन और सभी हितधारकों अर्थात राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों/सीपीओ/सीएपीएफ तक उनका प्रसार करना; और

• पुलिस और सुधारात्मक प्रशासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गृह मंत्रालय को नीतिगत जानकारी उपलब्ध कराना।

सुधारात्मक प्रशासन प्रकोष्ठ का अधिदेश:

सुधारात्मक प्रशासन का कार्य वर्ष 1995 में बीपीआरएंडडी को सौंपा गया था, जिसका अधिदेश हैं:

• बदलती सामाजिक परिस्थितियों, नई वैज्ञानिक तकनीकों की शुरूआत और अन्य संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा;

• सुधारात्मक प्रशासन के क्षेत्र में जेल कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्या, अध्ययन सूची आदि सहित एक समान प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करना।

बीपीआरएंडडी, राज्यों/केन्द्र शासित राज्य क्षेत्रों के जेल विभागों और जेल प्रशिक्षण संस्थानों  के लिए जेल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी प्रायोजित करता है।

सुगम्यता नियंत्रण

सुगम्यता विकल्प

थीम का रंग बदलें



प्रमुख सेवाएँ / हालिया दस्तावेज़ बॉक्स शैली चुनें