लेखों के लिए आमंत्रण

पुलिस विज्ञान जर्नल       PDF

लेखको से निवेदन

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा वर्ष 1982 से पुलिस विज्ञान जर्नल (हिंदी) का निरंतर प्रकाशन किया जा रहा है। यह पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय का एक प्रमुख छमाही हिंदी जर्नल है। विगत वर्षों में  यह भारतीय पुलिस की एक अकादमिक जर्नल के रूप में विकसित हुई है, जो हितधारकों को हिंदी में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

इसमें पुलिस प्रशासन, जेल प्रबंधन, न्यायालयिक विज्ञान, साइबर अपराध, आपराधिक जाँच, आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार आदि पुलिसिंग से संबंधित विषयों पर लेख प्रकाशित किए जाते हैं। इस जर्नल में प्रकाशित लेखों की समीक्षा गठित समिति के सदस्यों द्वारा की जाती है। इसकी सॉफ्ट प्रति BPR&D की वेबसाइट https://bprd.nic.in के Publication Tab पर पाठकों के लिए उपलब्ध है। इस जर्नल में प्रकाशित किए जाने वाले लेखों के लिए रुपये 3000/- प्रति लेख मानदेय दिया जाता है।

 

पुलिस विज्ञान जर्नल के लिए लेख कैसे भेजें-

इच्छुक लेखकों से निवेदन है कि लेख भेजते समय कृपया निम्नलिखित मानदंडों का ध्यान रखें –

  • लेख यूनिकोड (Unicode) समर्थित फोन्ट (Mangal, Nirmala आदि) में टाईप किया गया हो और कम से कम 8 से 10 पृष्ठों (3000 से 4000 शब्द) का हो।
  • लेख की हार्ड प्रति उप निदेशक (एसपीडी), पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, राष्ट्रीय राजमार्ग-48, महिपालपुर, नई दिल्ली-110037 के साथ-साथ सॉफ्ट प्रति (MS Word file) ब्यूरो के उप निदेशक (एसपीडी) के ई-मेल dig-spd1@ bprd.nic.in पर भेजने का कष्ट करें।
  • लेख का विषय उपरोक्त पैरा 2 में दिए गए पुलिसिंग से संबंधित हो।
  • लेखक द्वारा यह भी प्रमाणित किया जाए कि लेख मौलिक है और इसका अन्य कहीं प्रकाशन नहीं हुआ है।
  • लेखक अपना संक्षिप्त विवरण जैसे ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य भेजें।

नोट:  कृपया लेख भेजने का आशय यह नहीं है कि लेख मुद्रण हेतु BPR&D द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। मुद्रण संबंधित अंतिम निर्णय लेने का अधिकार BPR&D का रहेगा।

सुगम्यता नियंत्रण

सुगम्यता विकल्प

थीम का रंग बदलें



प्रमुख सेवाएँ / हालिया दस्तावेज़ बॉक्स शैली चुनें